आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों को रांची लाया गया.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : झारखंड के लोहरदगा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल जवान को हेलिकॉप्टर के द्वारा रांची लाया गया. घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल दोनों जवानों से मिलने झारखंड के डीजीपी एमवी राव, आईजी साकेत कुमार सिंह, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे, और उनका हालचाल जाना. फिलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

















