20250719 195259

झारखंड के विकास में नया कदम: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर इन परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात सुधार के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंजूर की गई प्रमुख परियोजनाएं

*अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर की मंज़ूरी दी गई ।बजिसकी लंबाई: 1.75 किलोमीटर, चौड़ाई।फ्लाईओवर 10 मीटर, नीचे की सड़क 7 मीटर होगी। और सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज और यूटिलिटी डक्ट बनेगा। नीचे की सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। फ्लाईओवर पर पूर्ण प्रकाश व्यवस्था और दोनों किनारों पर नॉइज़ बैरियर लगेगा। इसके बनने से अरगोड़ा से चापू टोली तक व्यस्त यातायात से राहत मिलेगी और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

* करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर एवं रिंग रोड तक फोर लेन बनेगा। फ्लाईओवर की लंबाई: 2.2 किलोमीटर (करमटोली चौक से साइंस सिटी तक) एवं चौड़ाई 10 मीटर होगी। फोर लेन सड़क लंबाई साइंस सिटी से रिंग रोड तक 5 किलोमीटर से अधिक होगी । इसके बनने से राजधानी के व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या में कमी आएगी और आवाजाही तेज होगी।

* रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन सड़क। जिसकी कुल लंबाई 4.7 किलोमीटर साथ ही एलिवेटेड रोड 800 मीटर बनेगी। दोनों ओर फुटपाथ और कवर्ड साइकिल ट्रैक होगा, ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल, जिससे सड़क रोशन रहेगी। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, गजीबो, बैठने की बेंच और प्राथमिक सुविधाएं होगी। इसके बनने से एयरपोर्ट तक जाने के लिए वैकल्पिक तेज रफ्तार मार्ग उपलब्ध होगा। हटिया, डोरंडा, हीनू और एचईसी क्षेत्र के लोगों को रांची रेलवे स्टेशन तक त्वरित और सुगम पहुंच।

अन्य प्रस्तावित परियोजनाएं  

मुख्यमंत्री ने हरमू मुक्ति धाम से रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर और हिनू पुल से जगन्नाथपुर तक स्वर्णरेखा नदी पर फ्लाईओवर जैसे प्रस्तावों पर भी विचार करने का निर्देश दिया है।

राज्य के अन्य शहरों में यातायात सुधार  

मुख्यमंत्री ने रांची की तर्ज पर जमशेदपुर, डालटनगंज और अन्य शहरों में भी यातायात सुधार की योजनाओं पर जोर दिया। इसके तहत जमशेदपुर-साकची सिटी फ्लाईओवर परियोजना: 2.54 किमी लंबा फ्लाईओवर, जाम की समस्या से राहत देगा। डालटनगंज-गढ़वा वैकल्पिक कॉरिडोर: चारों दिशाओं को जोड़ने वाला गोलाकार एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक संतुलन में मदद करेगा। NHAI के ट्रांजिशन पॉइंट्स पर सुधार: रामगढ़, डालटनगंज, बरकाकाना जैसे स्थानों पर सुरक्षा और जंक्शन सुधार पर जोर दिया।

आर्थिक और सामाजिक लाभ  

इन परियोजनाओं से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं झारखंड को आधुनिक और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Share via
Share via