झारखंड मुक्ति मोर्चा ग्रामीणों की हर समस्या के साथ : अनिल कंडुलना
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : ठेठईटांगर प्रखंड के राजाबासा पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में पंचायतवासियों ने बिजली आपूर्ति से संबंधित प्रमुख समस्याओं को उठाया।
ग्रामीणों ने बताया कि जोराम पावर हाउस से चिराटोली फीडर के माध्यम से 40-45 किलोमीटर की दूरी तय कर बिजली राजाबासा पंचायत के गांवों तक पहुंचती है, जबकि जोराम पावर हाउस से काहुपानी गांव की दूरी मात्र 4-5 किलोमीटर है। इस पर अनिल कंडुलना ने कहा, “मैं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा।”
कंडुलना ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, मुखिया बसंत समद, राजेश तिर्की, सिमोन कंडुलना, प्रीतम समद, मनोहर लुगुन सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।
















