बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने शुक्रवार को जिले में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बदहाल स्थिति, खराब ट्रांसफार्मर, कम वोल्टेज और बिजली बिल में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

कांडुलना ने बताया कि जिले के कई गांव आज भी बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। खासकर राजाबासा पंचायत के ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जोराम पावर हाउस से चिराटोली फीडर के माध्यम से 40-45 किलोमीटर की दूरी तय करके राजाबासा पंचायत के गांवों तक बिजली पहुंच रही है, जबकि जोराम पावर हाउस से काहुपानी गांव की दूरी मात्र 4-5 किलोमीटर है। इस कारण बिजली आपूर्ति में बाधा और कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कार्यपालक अभियंता से आग्रह किया कि राजाबासा पंचायत के गांवों को सीधे जोराम पावर हाउस से जोड़ा जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके। साथ ही, ट्रांसफार्मर की मांग, बिजली बिल में सुधार और ग्रामीण विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग भी की।

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए यथासंभव शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और तकनीकी टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव मो. सफीक खान, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, संजु डांग, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now