मारवाड़ी महिला सम्मेलन के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा दें: साधना देवरालिया

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा दें: साधना देवरालिया

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष साधना देवरालिया ने शुक्रवार को सिमडेगा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला शाखा की माया देवी अग्रवाल के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साधना ने मारवाड़ी समाज के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा करते हुए संगठन के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा दें: साधना देवरालिया

बैठक से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष का शॉल और बुके भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन और अखिल भारतीय सृजन सम्मेलन के तहत जिले में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। साधना ने आगामी अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महाराज अग्रसेन के विचारों को आत्मसात कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा दें: साधना देवरालिया

कार्यक्रम में कमलेश बोंदिया, रेखा जैन, संगीता देवी, सावित्री देवी, पूनम मातनहेलिया, सोनी अग्रवाल, सोनम अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now