पूरे हिंदुस्तान के लिए आदर्श कार्य प्रस्तुत करें रांची: रवि अग्रवाल.

पूरे हिंदुस्तान के लिए आदर्श कार्य प्रस्तुत करें रांची: रवि अग्रवाल.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के निरवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल का स्वागत प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में रांची की चारों शाखाओं ने किया जिसमें रांची, रांची समर्पण, साउथ रांची, एवं महिला जागृति शाखा के संयुक्त तत्वधान में उनके रांची आगमन पर किया गया। इस अवसर पर रवि अग्रवाल ने कहा कि इस करोना काल में रांची के चारों शाखाओं ने जो कार्य किया है वह पूरे भारत के लिए एक मिसाल है और आने वाले समय में एक ऐसी बड़ी योजना के साथ रांची की चारों शाखा उतरे जो पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम करें जैसे कि कोई अन्नपूर्णा योजना जिससे कि पूरे शहर में कोई भूखा ना रह सके ऐसी कोई योजना जिसमें कोई छोटे से गांव को चयनित कर गांव के हर परिवार तक पीने का पानी पहुंचाया जा सके जहां लोगों को पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता हो या वह परेशान रहते हो।

रांची के सदस्यों में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है वह अगर ऐसा काम अपने हाथ में ले तो मुझे यकीन ही नहीं पूरा विश्वास है कि इस कार्य को अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल मुख्यालय प्रभारी नेहा पटवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा रांची शाखा के अध्यक्ष मनीष लोधा साउथ रांची शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया महिला समर्पण शाखा की अध्यक्षा मीना ताईवाला जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष बिना शारदा रांची शाखा के सचिव अमित चौधरी समर्पण शाखा की सचिव ज्योति अग्रवाल जागृति महिला शाखा की सचिव निर्मला अग्रवाल उपस्थित थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow