राजकीय श्रावणी मेला 2025: अंतिम सोमवारी को लेकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान

राजकीय श्रावणी मेला 2025: अंतिम सोमवारी को लेकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान

Share
Link copied

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2025 के अंतिम सोमवारी के अवसर पर मेला क्षेत्र में स्वच्छता और हाइजीन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा और स्वच्छ माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से सफाई मित्रों की टीमें चौबीसों घंटे कार्यरत हैं।

मेला क्षेत्र में कचड़ा निष्पादन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और स्वच्छता संबंधी अन्य गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं कि बाबा बैद्यनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे स्वच्छ वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।

जिला प्रशासन ने बताया कि हमारा लक्ष्य श्रावणी मेले को न केवल आध्यात्मिक, बल्कि स्वच्छता के दृष्टिकोण से भी आदर्श बनाना है। इसके लिए सफाई मित्रों की टीमें दिन-रात मेहनत कर रही हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow