नेमरा में गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए बाइक से पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

नेमरा में गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए बाइक से पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

Share
Link copied

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुजी के अंतिम दर्शन के लिए नेमरा में 7 किलोमीटर तक बाइक चलाकर पहुंचे। दोनों नेताओं के वाहन भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की वजह से रास्ते में रुक गए थे, जिसके बाद उन्होंने बाइक से यात्रा करने का फैसला किया।

नेमरा पहुंचकर दोनों नेताओं ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारी भीड़ के बावजूद उन्होंने धैर्य और सादगी के साथ अपनी श्रद्धांजलि दी। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow