एनटीपीसी के शीर्ष अधिकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज उनके नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक आवास में एनटीपीसी लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक।गुरदीप सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) अनिल कुमार जदली, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव, और रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एन.एम.एल) नवीन जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने दिशोम गुरु के झारखंड के विकास और सामाजिक उत्थान में किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
यह मुलाकात शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए आयोजित की गई थी। एनटीपीसी के अधिकारियों ने उनके नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।


















