तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मौके.

Share
Link copied

Dhanbad, Rahul Kr. Jha

धनबाद : आज अहले सुबह धनबाद के पूर्वी टुंडी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी के समीप पागल मोड़ पर एक तेज रफ्तार वैगनआर कार (JH15M 9150) ने सड़क किनारे खड़ी एक लोडेड ट्रक के पीछे टक्कर मार दिया। जिससे कार सवार एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष की मौके पर ही जान चली गई। वहीं कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे से होते हुए पाकुड़ जा रही थी। ये सभी बिहार के औरंगाबाद से आ रहे थे। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow