20250821 221126

भारत सरकार का ऐलान: पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं, एशिया कप 2025 को मंजूरी

नई दिल्ली: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट और अन्य खेलों में द्विपक्षीय मुकाबलों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को खेल मंत्रालय ने घोषणा की कि भारतीय टीमें पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेलेंगी। इसका मतलब है कि न तो भारतीय टीमें पाकिस्तान जाएंगी और न ही पाकिस्तानी टीमें भारत में खेलने आएंगी। हालांकि, एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट जैसे मल्टीनेशनल आयोजनों में भारत की भागीदारी को हरी झंडी दे दी गई है, बशर्ते ये न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित हों।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान के साथ भारत की खेल नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह नीति देश की समग्र विदेश और सुरक्षा नीति के अनुरूप है।” उन्होंने आगे बताया कि यह प्रतिबंध केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी खेलों पर लागू होगा।

एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 अगस्त को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें सूर्यकुमार यादव कप्तान और शुभमन गिल उप-कप्तान होंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान भिड़ंत हमेशा से वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय रही है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स जैसे एशिया कप और आईसीसी इवेंट्स में भारत तभी हिस्सा लेगा, जब वे न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित हों। इस साल एशिया कप की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार करने के बाद टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया। बीसीसीआई ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में भाग लेना भारतीय क्रिकेट के हित में है।

इस साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों को और तनावपूर्ण बना दिया। इस हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जवाबी कार्रवाई की थी। इस घटना ने क्रिकेट मुकाबलों को लेकर भी विवाद खड़ा किया, जिसमें कई पूर्व क्रिकेटरों और राजनेताओं ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के खेल आयोजन के खिलाफ आवाज उठाई।

Share via
Share via