सिमडेगा में धूमधाम से मनाया गया भाद्र अमावस्या महोत्सव
सिमडेगा में धूमधाम से मनाया गया भाद्र अमावस्या महोत्सव
सिमडेगा में नारायणी सेवा समिति द्वारा भाद्र अमावस्या के अवसर पर आनंद भवन में श्री रानी सती दादी जी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने भाग लिया और दादी जी की पूजा-अर्चना की। मंगल पाठ से पूर्व श्री रानी सती दादी जी का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया।इस अवसर पर अखंड ज्योत जलाई गई और छप्पन भोग लगाया गया। पूजन कार्यक्रम आचार्य वासुदेव गौतम और यजमान निशांत बंसल, राधा बंसल ने संपन्न कराया। महोत्सव में आयोजित मंगल पाठ में कलाकारों एक से एक बढ़कर एक भजन गाये जिसे सुनकर दादी के दरबार मे श्रोता झुमने लगे। मंगल पाठ का वाचन गायिका वैशाली शर्मा द्वारा किया गया। मंगल पाठ कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक चला समारोह में रानी सती दादी का भव्य दरबार सजाया गया था।महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और दादी जी आशीर्वाद ले प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पवन जैन, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र मित्तल, रजनीश चांदीवाला, संजय शर्मा, पिंकुल मातनहेलिया के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महोत्सव के आयोजन में श्री रानी सती सेवा समिति के सदस्यों का योगदान रहा।
नरेश शर्मा


















