झारखंड विधानसभा में हंगामा: सदन में गूंजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, सदन 2 बजे तक स्थगित
झारखंड विधानसभा में हंगामा: सदन में गूंजे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे, सदन 2 बजे तक स्थगित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची, 26 अगस्त : झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाकर केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज किया। विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
आज का सत्र अतिवृष्टि से प्रभावित खेती-बाड़ी की स्थिति और किसानों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विशेष चर्चा के लिए निर्धारित था। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सदन के पटल पर रखनी थी। इसके अलावा, झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025, झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025, झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025, झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 और झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक, 2025 भी सदन में पेश होने थे। स्पीकर ने सभी सूचनायें भेजे जाने को मान्य करार देते हुए सदन दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया ।
प्रश्नकाल के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित सवाल उठाए जाने थे। हालांकि, विपक्षी विधायकों के हंगामे के कारण कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी।स्पीकर ने सभी सूचनायें भेजे जाने को मान्य करार देते हुए सदन दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया ।

सत्र के दौरान विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर, नगड़ी रिम्स टू मामला, अटल क्लीनिक का नाम परिवर्तन, विश्वविद्यालय संशोधन बिल और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ गठबंधन ने संविधान संशोधन और एसआईआर जैसे मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देने की रणनीति अपनाई।
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने हंगामे के बीच सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन स्थिति नियंत्रण में न आने पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। यह सत्र 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें अनुपूरक बजट पर चर्चा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी शामिल है।

















