20250827 081159

नीरज सिंह हत्याकांड में आज आएगा फैसला ! जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनाएंगे फैसला

धनबाद : झारखंड के धनबाद में बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी फैसला सुनाएंगे। इस मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित 11 लोग आरोपी हैं। 21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला में नीरज सिंह और उनके तीन सहयोगियों- अंगरक्षक मुन्ना तिवारी, अशोक यादव और एक अन्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले आठ साल चार महीने से चल रहे इस मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने 27 अगस्त 2025 को फैसले की तारीख तय की थी। इस हत्याकांड में संजीव सिंह मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में जमानत मिली थी। हालांकि, उन्हें धनबाद में प्रवेश पर रोक है। आज कोर्ट में सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया गया है, जिसमें संजीव सिंह भी शामिल होंगे।

फैसले के दिन धनबाद कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। धनबाद थाना और पुलिस लाइन से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर के साथ-साथ सिंह मेंशन, कुंती निवास और रघुकुल के आसपास भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क मोड में है।

नीरज सिंह हत्याकांड को कोयला कारोबार और झरिया की राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़ा जाता है। नीरज सिंह और संजीव सिंह एक ही राजनीतिक परिवार से थे, लेकिन दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव था। इस हत्याकांड में 100 से अधिक गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें नीरज सिंह के शरीर पर 67 गोलियों के निशान पाए गए थे। इस घटना ने पूरे कोयलांचल को झकझोर दिया था।

Share via
Share via