टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को देगा 303.13 करोड़ का बोनस ...जानिए पूरी खबर

टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को देगा 303.13 करोड़ का बोनस …जानिए पूरी खबर

टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को देगा 303.13 करोड़ का बोनस…. जानिए पूरी खबर

जमशेदपुर: टाटा स्टील कर्मचारियों का बोनस समझौता, 303.13 करोड़ रुपये आवंटित

जमशेदपुर: टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को कर्मचारियों के लिए बोनस समझौता संपन्न हुआ। पुराने फॉर्मूले के आधार पर हुए इस समझौते पर टाटा स्टील के एमडी व सीईओ टीवी नरेंद्रन और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने हस्ताक्षर किए। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बोनस के लिए 303.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस साल फॉर्मूले के तहत बोनस राशि 273 करोड़ रुपये तय हुई थी, लेकिन यूनियन के आग्रह पर कंपनी ने राशि बढ़ाकर 303.13 करोड़ रुपये कर दी। समझौते के तहत कर्मचारियों को निम्नलिखित बोनस मिलेगा:

– पुराने वेतन वाले कर्मचारी: अधिकतम 3,92,213 रुपये
– एस ग्रेड कर्मचारी: अधिकतम 1,10,547 रुपये
– न्यूनतम बोनस: 39,004 रुपये

टाटा स्टील ने घोषणा की है कि बोनस की राशि 6 सितंबर, 2025 तक सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। यह समझौता कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow