जमशेदपुर: मर्सी अस्पताल के पास स्कूटी में लगी आग, जलकर हुई राख

जमशेदपुर: मर्सी अस्पताल के पास स्कूटी में लगी आग, जलकर हुई राख

जमशेदपुर: मर्सी अस्पताल के पास स्कूटी में लगी आग, जलकर हुई राख

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर, 28 अगस्त : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में मर्सी अस्पताल के पास गुरुवार को एक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जमशेदपुर: मर्सी अस्पताल के पास स्कूटी में लगी आग, जलकर हुई राख

जानकारी के अनुसार, स्कूटी चालक ड्यूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर उसने नजदीकी पेट्रोल पंप से 2 लीटर पेट्रोल भरा। मर्सी अस्पताल के पास अचानक स्कूटी रुक गई। चालक ने गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी स्पार्क होने से स्कूटी में आग भड़क उठी।

स्थानीय लोगों और चालक ने मिट्टी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी मानी जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

*