बीजेपी उम्मीदवार लुईस मरांडी नें किया मतदान.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका : पूर्व कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने अपने गाँव बड़तल्ली के बूथ पर मतदान किया. लोईस मरांडी बीजेपी उम्मीदवार हैं और इनके प्रतिद्वंदी सीएम हेमन्त सोरेन के छोटे भाई बसन्त सोरेन मैदान में हैं. लोईस मरांडी ने कहा लोकतंत्र में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
दोनों पार्टी दुमका विधानसभा जितने का दावा कर रही है. पक्ष और विपक्ष के तरफ से दुमका में जोर शोर से प्रचार प्रसार हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. विपक्ष के तरफ से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दुमका में लगातार डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे.

















