20250906 152150

झारखंड के अजित नाग का भारतीय रग्बी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगे दम

रांची : झारखंड के होनहार रग्बी खिलाड़ी अजित नाग का चयन भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम के लिए हुआ है, जो 13 और 14 सितंबर 2025 को चीन में आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अमीरात अंडर-18 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। अजित का चयन अंडर-18 नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ था। उन्होंने 7 अगस्त से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में कड़ा प्रशिक्षण लिया और अंतिम 12 खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह पक्की की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह अजित नाग का तीसरा मौका होगा जब वे भारतीय रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले वे 2024 में मलेशिया में आयोजित अंडर-18 और 2025 में राजगीर, बिहार में आयोजित अंडर-20 एशिया रग्बी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। विशेष रूप से, अजित ने पिछले माह राजगीर में अंडर-20 चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया था।

अजित की इस उपलब्धि पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार जलान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संयुक्त सचिव शशि पांडे, शादाब खान, सचिन कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अजित को भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रौशन करेंगे।

Share via
Share via