अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के डुंडीगढ़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो और सशस्त्र बल की टीम शामिल थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिली थी कि डुंडीगढ़ा में एक व्यक्ति अवैध रूप से गादा अफीम की खरीद-बिक्री करने वाला है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने डुंडीगढ़ा बाजार के पास छापेमारी की, जहां एक व्यक्ति को गुलाबी रंग के फूल छाप झोले के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरज केरकेट्टा बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया।
आरोपी सुरज केरकेट्टा को धारा 18(c)/22(c)/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जप्त सामग्री की विधिवत सूची तैयार की गई। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

















