शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
शहीद नीरज कुमार चौधरी देवघर जिले के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे सियाचिन में देश की सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से शहीद की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी का बलिदान देश के लिए गौरव का विषय है, और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

















