चतरा पुलिस को साइबर क्राइम में बड़ी सफलता: सात लाख की ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार
चतरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) द्वारा की गई। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक साइबर कांड में ₹7,01,000 की ठगी का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छापेमारी के दौरान देवघर से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन, 13 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
चतरा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

















