20250920 212314

श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

रांची : श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस 21 सितंबर, रविवार को स्थानीय शाखा, औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, राँची में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिन की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे प्रभात फेरी के साथ होगी, जिसमें दो/चार पहिया वाहनों के माध्यम से नगर भ्रमण किया जाएगा। इसके पश्चात ध्वज पूजन, गुरु पूजन, सदग्रंथ *सफल योनि* का पाठ और एक लघु विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। अपराह्न में सामूहिक प्रसाद वितरण के बाद शहीद स्थल पर दीप दान, धार्मिक स्थलों पर झाड़ू वितरण और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण जैसे सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

श्री सर्वेश्वरी समूह के इस आयोजन में सभी सदस्यों और स्थानीय लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है। यह आयोजन समूह के सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Share via
Share via