पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड के दो शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड के दो शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की एवम हर संभव सहायता का भरोसा दिया। श्री दास के साथ प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर भी उपस्थित थे। श्री दास आज दोपहर रांची जिलान्तर्गत चान्हो प्रखंड के चोरया गाँव पहुंचकर हाल ही में लेह लद्दाख की दुर्गम घाटियों में बारूदी सुरंग विस्फोट से शहीद हुए अभिषेक साहू के परिजनों से मुलाकात की। स्व साहू की दादी श्री दास से लिपटकर भाव विभोर हो गई। श्री दास ने कहा कि झारखंड के लाल ने देश का मान बढ़ाया है। पूरे झारखंड को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है।

चोरया ग्राम की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र रखते हुए चोरया मोड़ पर शहीद अभिषेक की प्रतिमा लगवाने, उनके नाम पर पथ का नामकरण करने, तोरणद्वार बनवाने सहित उनके बड़े भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की। श्री दास ने इसपर आवश्यक पहल का भरोसा दिया।

इसके पूर्व श्री रघुवर दास मांडर के शहीद अरविंद मिश्र के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की। शहीद अरविंद पिछले दिनों जम्मू में बीमार होने से डयूटी के दौरान शहीद हो गए। मिलने वालों में जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र महतो,महामंत्री सतीश साहू,मुकेश प्रसाद,राम बालक ठाकुर छेदी साहू,नीरज उरांव, मनोज साहू,उमेश रंजन साहू आदि शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow