20250924 081015

झारखंड में मानसून की विदाई से पहले रांची समेत पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तापमान 30 डिग्री के आसपास

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के निवासियों को मानसून की विदाई के बीच एक और मौसमी उपहार मिलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज गुरुवार को राज्य भर में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली की चमक की चेतावनी जारी की है। रांची में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी का खतरा बना रहेगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

आईएमडी के रांची केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज पूरे झारखंड में ‘थंडरस्टॉर्म एंड लाइटनिंग’ के साथ ‘स्क्वॉल’ (आंधी) की स्थिति बनी रहेगी। विशेष रूप से राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश का पीला अलर्ट जारी किया गया है, जो दशहरा उत्सव के दौरान मौसम को प्रभावित कर सकता है।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

प्रभावित जिलों में गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं, जहां 2 और 3 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की चेतावनी है। इन क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

रांची और मध्य झारखंड के अन्य जिलों जैसे हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और गुमला में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकता है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में तापमान 31-32 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम 22-24 डिग्री के आसपास रहेगा।

Banner Hoarding

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via