गांधी जयंती पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Share
Link copied

गांधी जयंती पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

रांची : गांधी जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बापू को शत्-शत् नमन करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद किया।

गांधी जयंती पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, हस्त शिल्प निदेशालय के अमित कुमार, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के सीईओ राजीव रंजन, झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुमन पाठक, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक शहर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गांधी जयंती पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

यह आयोजन बापू के अहिंसा, सत्य और स्वदेशी के सिद्धांतों को प्रोत्साहन देने और उनके योगदान को याद करने का एक अवसर रहा। उपायुक्त ने इस अवसर पर बापू के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

गांधी जयंती पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow