विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गा पूजा के अंतिम दिन विजया दशमी के अवसर पर रांची सहित पूरे झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ ‘सिंदूर खेला’ में हिस्सा लिया। इस मौके पर हजारों महिलाओं ने दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मिठाइयां बांटीं।

विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

‘सिंदूर खेला’ की यह परंपरा सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दौरान महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। रांची के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी, जहां महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस रस्म को निभाया।

विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

उन्होंने बताया कि सिंदूर खेला हमारे लिए केवल एक रस्म नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और परिवार के प्रति प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सभी बहनें एक साथ मिलकर खुशी मनाती हैं।

विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

विजया दशमी के दिन झारखंड के विभिन्न शहरों और कस्बों में भी इसी तरह का उत्साह देखा गया। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देने से पहले भक्तों ने भक्ति और उल्लास के साथ उत्सव को यादगार बनाया।

विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’

  1. विजया दशमी पर झारखंड में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया ‘सिंदूर खेला’
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now