पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

Share
Link copied

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अमृत नगर में एक शर्मनाक घटना ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पत्नी तथा बहू के साथ अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बदसलूकी की गई, जबकि उनके चालक पर जमकर लाठियों से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद मरांडी की बहू प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और समिति के सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

पुलिस के अनुसार, प्रीति किस्कू अपनी सास (बाबूलाल मरांडी की पत्नी) के साथ गुरुवार रात करीब 7:15 बजे गिरिडीह से रांची की ओर जा रही थीं। अमृत नगर पहुंचते ही पूजा समिति के कुछ सदस्यों ने उनके वाहन को रोक लिया और महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। विरोध करने पर चालक को घेरकर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पुलिस के जवान मौजूद होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी पीड़ित पक्ष ने कड़ी निंदा की है।

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

दर्ज FIR में प्रीति किस्कू ने बताया कि वे अमृत नगर से गुजर रही थी तभी समिति के सदस्यों ने बिना किसी वजह के उनके वाहन को घेर लिया और महिलाओं से दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। चालक के विरोध पर उसे पीटा गया और गालियां दी गई। प्रीति किस्कू ने FIR में आरोपियों पर सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी, चालक पर हमला; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow