स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता और पूर्व राज्यपाल स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिरसा चौक के समीप स्थित स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

बाबूलाल मरांडी ने कहा- विशाल व्यक्तित्व के धनी थे कैलाशपति मिश्र  

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्र एक विशाल व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी थे। उन्होंने जनसंघ काल से ही झारखंड के सघन जंगल क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का झारखंड में मजबूत जनाधार स्थापित करने और कार्यकर्ताओं को गढ़ने में उनकी भूमिका अतुलनीय रही। मरांडी ने यह भी बताया कि स्व. मिश्र ने संगठनकर्ता, राजनेता, मंत्री और राज्यपाल जैसे संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किया।

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

कार्यकर्ताओं के लिए पाथेय है उनका जीवन : आदित्य साहू

कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने स्व. कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक पाथेय है। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण हजारों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

सच्चे कर्मयोगी थे कैलाश जी : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व. कैलाशपति मिश्र एक कुशल संगठनकर्ता थे, जिन्होंने अभावों के बीच भी पार्टी के कार्यों और विचारों को धरातल पर उतारा। वे सच्चे कर्मयोगी थे, जिनका योगदान पार्टी के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह गुड्डू, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित रांची महानगर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने स्व. कैलाशपति मिश्र के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

स्व. कैलाशपति मिश्र की जयंती पर झारखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now