एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : झारखंड के बोकारो में हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) की सेक्टर 1बी कॉलोनी में एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में रहवासी बाल-बाल बच गए, लेकिन 16 परिवार बेघर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंचा, जबकि धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई।

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

एचएससीएल कॉलोनी के सेक्टर 1बी में स्थित इस चार मंजिला इमारत में क्वार्टर नंबर 351 से 367 तक कुल 16 क्वार्टर थे। प्रत्येक क्वार्टर में एक-एक परिवार रहता था। शुक्र है कि इमारत ढहने से पहले तेज आवाज सुनकर सभी परिवार समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, कई परिवारों का पूरा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों को रात भर खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी।

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत में पहले से ही दरारें पड़ चुकी थीं, लेकिन कंपनी द्वारा मरम्मत न होने के कारण लोग जोखिम उठाकर रह रहे थे। फिलहाल, बेघर परिवारों को टाउन हॉल में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने और उनके आश्रय की व्यवस्था करने के निर्देश प्रबंधन और प्रशासन को दिए। सांसद ने एचएससीएल के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत सरकार का यह प्रतिष्ठित उपक्रम वर्तमान में बदहाली की स्थिति में है। कंपनी क्वार्टरों की मरम्मत तो नहीं कर रही, लेकिन बिजली, पानी और भाड़े का नियमित वसूली कर रही है।

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कंपनी की लापरवाही पर रोष जताया। एक महिला ने बताया कि मलबे में उनका सारा सामान बर्बाद हो गया, और अब परिवार खुले में रहने को मजबूर है।

  1. एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

बोकारो स्टील सिटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर सुदामा सिंह ने बताया कि हादसा भयावह हो सकता था, लेकिन सभी के सतर्क होने से बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने कंपनी के रखरखाव की खामियों पर नोटिस जारी करने की बात कही है।

एचएससीएल कॉलोनी में चार मंजिला इमारत ढहने से 16 परिवार बेघर, सांसद ने प्रबंधन पर सवाल उठाए

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now