देवघर: अवैध बालू तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, एक तस्कर गिरफ्तार

देवघर: अवैध बालू तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, एक तस्कर गिरफ्तार

देवघर: अवैध बालू तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, एक तस्कर गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर: अवैध बालू तस्करों ने पुलिस पर बोला हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, एक तस्कर गिरफ्तार

देवघर, 19 अक्टूबर : जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के खरकुंआ गांव में शनिवार को अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बालू तस्करों ने हमला बोल दिया। इस हमले में देवीपुर थाना के एएसआई भारत सिंह और चौकीदार धनंजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज एम्स में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, करीब 15 बालू तस्करों ने एकजुट होकर पुलिस टीम को भगाने के लिए पथराव शुरू किया।

हमले की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें एक आरोपी अर्जुन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

शेष 14 आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।