20251019 140551

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने रेस्टोरेंट संचालक की हत्या पर जताई गहरी चिंता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 2

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : कांके थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की निर्मम हत्या पर झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने गहरी चिंता व्यक्त की है। चैम्बर ने राजधानी राँची में लचर विधि व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चैम्बर ने पुलिस अधिकारियों से तत्काल वार्ता की और अपराधियों में प्रशासन का खौफ स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Banner Hoarding 1 1

त्यौहारी सीजन में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चैम्बर भवन में रविवार को पदाधिकारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में चैम्बर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम जनता, विशेषकर व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। चैम्बर ने बयान जारी कर कहा, “पुलिस प्रशासन की तत्परता के बावजूद दिनदहाड़े हत्या और गोलीकांड जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में प्रशासन का भय नहीं है। जिला पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।”

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

बैठक में चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित थे। इसके अलावा, लॉ एंड आर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

चैम्बर ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और व्यापारी वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

Share via
Send this to a friend