कच्चा स्प्रिट के साथ दो गिरफ्तार.
गिरिडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र में बगोदर-धनवार पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान स्प्रिट लदे एक वाहन को जब्त किया गया है। जब्त वाहन से 48 जार में रखे गए 1900 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है। वाहन पर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरिया एसडीपीओ विनोद महतो ने बताया कि जब्त स्प्रिट को धनबाद से बिहार ले जाया जा रहा था। इसका प्रयोग शराब बनाने में किया जाता है।
सरिया एसडीपीओ विनोद महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि एक पिकअप वैन में शराब निर्माण से संबंधित उस समान एवं कच्चा स्प्रिट धनबाद से सरिया के रास्ते बिहार बिहार जा रहा है सूचना की संतुष्टि के पश्चात सरिया एसडीपीओ विनोद कुमार महतो के निर्देश पर बिरनी पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू किया जिसमें उक्त पिकअप वैन का जांच करने के पश्चात 48 जार कच्चा स्प्रिट सहित शराब बनाने का अन्य सामान एवं गाड़ी में उपस्थित दो लोगों को गिरफ्तार किया है इस बात की पुष्टि प्रेस वार्ता कर सरिया एसडीपीओ विनोद महतो ने की है।

















