20251030 163424

बुंडू में भीषण सड़क हादसा: सवारी गाड़ी पलटने से 4 की मौत, 12 से अधिक घायल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 टोल प्लाजा से महज कुछ दूरी पर एक सवारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बुंडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार सभी लोग एक आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। हादसे के समय गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिसके चलते दुर्घटना की भयावहता बढ़ गई। गाड़ी के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है।

Share via
Share via