रांची समेत कई जिलों में ठंड की दस्तक: झारखंड में आज शुष्क मौसम, तापमान में गिरावट जारी, जानें अपडेट

रांची समेत कई जिलों में ठंड की दस्तक: झारखंड में आज शुष्क मौसम, तापमान में गिरावट जारी, जानें अपडेट

रांची : झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने जोरदार एंट्री मार ली है। रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो और गुमला जैसे कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर बढ़ने से रातें सिहरन भरी हो गई हैं, जबकि दिन में साफ आसमान के बावजूद हल्की कनकनी महसूस हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 6 नवंबर को पूरे झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाने की उम्मीद है। दिन भर आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी।

राज्य के 14 जिलों में रात का तापमान 20°C से नीचे चला गया है, जो सर्दी के आगमन का स्पष्ट संकेत है। IMD ने अगले 3-4 दिनों में तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। 8 नवंबर से ठंड और तेज होने की चेतावनी दी गई है, जब न्यूनतम पारा 10°C तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं के प्रवेश से यह बदलाव हो रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्यभर में कोई वर्षा नहीं हुई है, जिससे हवा में नमी कम हो गई और सूखापन बढ़ गया। IMD ने बताया, “नवंबर मध्य तक ठंड अपने पूरे रंग में नजर आएगी। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना जरूरी होगा।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now