सारंडा में झारखण्ड पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई: हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा वन क्षेत्र में झारखण्ड पुलिस और सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ की। यह घटना 06 नवंबर 2025 को जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू इलाके में हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, आईईडी, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य उपकरण बरामद किए।
यह सफल ऑपरेशन नक्सलियों को गहरा झटका माना जा रहा है। झारखण्ड पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य नक्सलियों का समूल उन्मूलन करना है।
तलाशी के दौरान एस.एल.आर. राइफल 2, 303 राइफल 1, एके-47 के जिन्दा कारतूस 37, एस.एल.आर. के जीवित कारतूस 78, 303 के जिन्दा कारतूस 130, 7.62 एमएम मैगजीन 1, एस.एल.आर. मैगजीन 2
303 मैगजीन 1, जिलेटिन पैकेट 6 (प्रत्येक 2.78 किग्रा., कुल 16.68 किग्रा.), डिटोनेटर सहित तैयार जिलेटिन आईईडी 13, इलेक्ट्रिक डिटोनेटर 10, नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर 5, रेडियो सेट 5, इंटरसेप्टर 2, सिरिंज 24, आईईडी हेतु प्लास्टिक पाइप (6 इंच) 20, लैपटॉप (ASUS) 1, लैपटॉप (Lenovo) 1 और एफएम रेडियो 11 के साथ नक्सली साहित्य और अन्य सामग्रियां बरामद की गई।
झारखण्ड पुलिस ने कहा, “यह अभियान नक्सलियों की कमर तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


















