झारखंड रजत जयंती: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, राज्य की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

झारखंड रजत जयंती: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी, राज्य की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

रांची : झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित जन-जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और गांवों में भ्रमण कर झारखंड के 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी राज्यवासियों को रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। राज्य की स्थापना जिस संकल्पना के साथ हुई थी, उसे और मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाई जा रही है, जो आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। संघर्ष से सशक्तिकरण तक की यह यात्रा राज्य के विकास के नए अध्याय की शुरुआत है।

प्रचार वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये वाहन झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में झारखंड की विविध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने समारोह को जीवंत बना दिया। दुमका के संताली बैंड सहित विभिन्न स्थानीय लोककलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से राज्य की एकता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now