मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, राज्य स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि बनने का दिया निमंत्रण
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को 15 नवंबर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


















