देवघर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम.

Share
Link copied

दुमका, शौरभ सिन्हा.

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रविवार को गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप में से जख्मी हो गया है। घटना कटिया की है। मृतक जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना के विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्यारे को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला वाहनों की आवाजाही पर रोक दी। मृतक की पहचान पप्पू सरदार के रूप में की गई। जबकि घायल व्यक्ति सोनू, पप्पू का भांजा है। दोनों ही बाइक से अपने आटा चक्की मिल की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से आराम से भाग निकले।

बताते चलें कि शनिवार को भी दिनदहाड़े दुमका शहर के व्यस्ततम इलाके नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड में मारवाड़ी चौक के पास कांग्रेस नेत्री पुष्पा हिम्मत सिंह (45) काे उनके ही भतीजे राॅकी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow