IMG 20201108 WA0076

हिन्दू जागरण मंच नें लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर दिया धरना.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आज मोराबादी मैदान स्थित गांधी वाटिका के समक्ष हिन्दू जागरण मंच के द्वारा झारखंड में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया एवं स्व. निकिता तोमर जी को श्रधांजिली दी गयी। इस धरना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड में लगातार बढ़ते हुए लव जिहाद मामले को रोकने हेतु सख्त कानून लाना है। इस मंच में उपस्थित विभिन्न गणमान्य लोगों ने लव जिहाद को लेकर अपने अपने वक्तव्यों को रखा।

जिनमे कुछ बातें इस प्रकार हैं
मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री लाल ऋषि नाथ शाहदेव जी ने कहा कि आज कार्यक्रम से पूर्व स्व.निकिता तोमर के पिता श्री मूलचंद तोमर जी से बात हुआ उन्हें बताया गया कि आज रांची में मंच के द्वारा स्व.निकिता तोमर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इस पर मूलचंद जी ने कहा कि उन्हें यह बात दिल को लगी है एवं सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब दोबारा कोई निकिता तोमर के साथ ऐसा ना हो। साथ ही शाहदेव जी ने कहा की धरना के बाद कल DC, SDO, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज जिस तरह हिंदू समाज के बच्चों को बरगला कर फुसला कर लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है उन जिहादियों को फिर से मैं कहना चाहूंगा कि हिंदू बच्चों को बरगलाना बंद करो और क्योंकि पूरा हिंदू समाज तुम्हारे इस घृणित काम को देख चुका है और झारखंड सरकार एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड में जल्द से जल्द लव जिहाद पर कानून बनाया जाए यही मांग करते हैं।

जिला अध्यक्ष श्री राकेश कर्ण जी ने कहा कि अभी जो इस तरह का कृत्य हमारे समाज मे देखने को मिल रहा है इसमे सभी को सजग होने की आवश्यकता है हर माँ बाप अपने बच्चों को धर्म से सम्बंधित शिक्षा जरूर प्रदान करें एवं उन्हें गलत रास्ते मे जाने से रोकें। अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 के प्रारंभ से अभी तक 300 से भी अधिक दर्ज मामले आ चुके हैं, लेकिन फिर भी अभी तक इसके लिए कोई कानूनी व्यवस्था तैयार नही की गई क्योंकि सरकार को शायद इन सभी गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं है ।

इस धरने के बाद कल सभी अधिकारियों जिनमे DC, SDO, मुख्यमंत्री, एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। फिर भी अगर सरकार इस क्रूर नीति के खिलाफ कोई सख्त कानून नही बनाती है तो मंच इसके लिए हर संभव आंदोलन के लिए तत्पर रहेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शाहदेव, महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश कर्ण, महामंत्री निशांत यादव, कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेश कुमार, बेटी बचाओ प्रमुख धर्मेंद्र जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केके गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पवन मंत्री, भैरव सिंह, धनंजय सिंह, सुशील जी, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री वीरेंद्र साहू जी, भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष वरुण साहू, कोकर दुर्गा पूजा समिति से छोटू पासवान, हिंदू जागरण मंच के मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, हिंदू जागरण मंच के तमाम पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता गण उसमें पवन सिंह, हिंदू जागरण युवा वाहिनी के महानगर संयोजक विक्रम शर्मा, कुंदन चौधरी, सुनील साहू, सोनू गुप्ता, प्रीतम सोनी, प्रभु पटेल, अमरजीत कुमार, रोहित ठाकुर, अजीत दुबे, गुलशन कुमार, हर्ष कुमार, मनीष केसरी, प्रियांशु सोनी, अमित अग्रवाल, कुंदन पाठक, प्रभात कुमार, आशीष शर्मा, अतुल कुमार, शशिकांत तिवारी, जयराम चौरसिया, राहुल गुप्ता, संजय यादव, मोहन राम, अनिरुद्ध कुमार सहित सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Share via
Share via