लंबे समय से फरार मानव तस्कर गिरफ्तार.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : नामकुम थाने की पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार अभियुक्त मनोज साहू और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। मनोज को मोरहाबादी से फोर्ड इंडीवर कार के साथ पकड़ा गया है। कार से पुलिस को एक पिस्टल, 10 गोली और भारी मात्रा में चेक बुक बरामद किया गया है। गिरफ़्तार महिला मनोज की दूसरी पत्नी बतायी जा रही है।
मुख्यालय डीएसपी वन नीरज कुमार ने बताया कि मानव तस्करी के मामले में पुलिस लंबे समय से मनोज की तलाश कर रही थी। मनोज की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिलते ही मोरहाबादी से उसे दबोच लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मनोज मोरहाबादी इलाके में अपनी कार से घूम रहा है।इसकी सूचना मिलते ही लालपुर व गोंदा और बरियातू थाने की पुलिस ने घेराबंदी की और मोरहाबादी से उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

















