ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की हुई मौत.
पलामू, अरुनिष सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू : पांकी प्रखंड के पांकी मांड़न मुख्य पथ के पथलकुदवा मोड के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर में सवार मजदूर डंडार कला निवासी जीतू भुईया का पुत्र मुकेश भुइया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़कर फरार भी हो गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था इसी बीच मोड़ पर अनियंत्रित होने की वजह से सड़क के किनारे खाई में पलट गया जिससे मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
घंटों बाद प्रशासन के पहल पर ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के इंजन को हटाया गया व मृतक मजदूर के शव को बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर पहुंचे डंडार कला के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर डंडार कला निवासी गोविंद यादव के द्वारा चलावाया जा रहा था जिन्होंने ट्रैक्टर को भाड़े पर ले रखा था। घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसर गया है वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक अपने परिवार में इकलौता कमाऊ व्यक्ति था ऐसे में अचानक उसकी मौत हो जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
















