IMG 20201110 210420

मदर टेरेसा ए.एन.एम स्कूल में मनाया गया फ्रेशर्स डे , मेहनत ही सफलता की कुंजी–निर्मल गोप

सिमडेगा//शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : मदर टेरेसा ए.एन.एम ट्रेंनिंग स्कूल बानो में सत्र 2020-22 के नर्सिंग छात्राओं का फ्रेशर्स डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अभियान ए.एस.पी. निर्मल गोप, विशिष्ट अतिथि बानो पुलिस इंस्पेक्टर आलोक सिंह, रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का स्वागत गान के साथ माल्यार्पण कर किया गया । अतिथियों ने संयुक्त रूप से मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ए.एस.पी निर्मल गोप ने स्टेट टॉपर छात्रा बबीता सिंकु को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्राओं को मेहनत कर आगे बढ़ने को कहा। विशिष्ट अतिथि ने भी छात्राओं को मंगलमय शुभकामनाएं दी।

वही निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने छात्राओं को उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति करो के संदेश के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए डटे रहने को कहा। स्टेट टॉपर छात्रा को एवं सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी ।

Share via
Share via