झारखंड विधानसभा में 7,721 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश

झारखंड विधानसभा में 7,721 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश

Share
Link copied

झारखंड विधानसभा में 7,721 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश

रांची, 08 दिसंबर झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सोमवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,721 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया।
यह अनुपूरक बजट मुख्य रूप से चल रही विकास योजनाओं को गति देने, अप्रत्याशित व्ययों की पूर्ति करने तथा किसान, छात्र, ग्रामीण अवसंरचना, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लाया गया है।

प्रमुख बिंदु:

कुल अनुपूरक मांग :7,721 करोड़
बजट मुख्य रूप से राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय दोनों के लिए है

ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं सहकारिता, पंचायती राज तथा ऊर्जा और सड़क निर्माण विभागों को बड़ी राशि मिलने की संभावना
धान अधिप्राप्ति, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान

शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चल रहा है। अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा मंगलवार और बुधवार को होने की उम्मीद है।विपक्षी दल एनडीए ने अवैध खनन, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, छात्रवृत्ति में देरी और परीक्षा शुल्क वृद्धि जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है। वहीं सत्ता पक्ष ने इसे “विकास को नई गति देने वाला बजट” करार दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow