अनिल भारद्वाज बने सीआरपीएफ डीआईजी जवानों में उत्साह.

Share
Link copied

Giridih, Dinesh.

गिरीडीह : गिरिडीह में पदस्थापित सीआरपीएफ के सातवीं बटालियन में बतौर कमांडेंट अनिल भारद्वाज अब सीआरपीएफ में डीआईजी के पद में पदोन्नति पा चुके हैं।  इस दौरान इन के प्रमोशन को लेकर गिरिडीह सीआरपीएफ कैंप में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी तथा शहर के जाने-माने कई गणमान्य लोग विदाई समारोह में उपस्थित हुए।

इस दौरान उन्होंने वे भावुक होते हुए कहा कि मुझे गिरीडीह की जनता के साथ-साथ अन्य लोगों का बहुत ही प्यार मिला हुआ है तथा अपनापन और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि गिरिडीह नक्सल प्रभावित जिला है हमारे कार्यकाल में यही प्रयास किया गया कि क्षेत्र में नक्सलवाद को पनपने नहीं दिया जाए इसके लिए अपने साथियों के साथ मिलकर कई बड़े-बड़े कार्यक्रम किए गए हैं तथा कई नक्सलियों को जेल के अंदर भेजा जा चुका है। 

श्री भारद्वाज ने कहा कि सीआरपीएफ के सिविक एक्शन प्लान जनता के लिए बहुत ही हितकारी है इसके अंतर्गत सुदूर गांव में बसने वाले युवाओं को रोजगार का मौका देता ही है साथ ही मुख्यधारा में आने का भी बड़ा अवसर प्रदान करता है, हमारे कार्यकाल में गिरीडीह के दर्जनों युवाओं को इस सिविक एक्शन प्रोग्राम से लाभ पहुंचा है। वही सीआरपीएफ गिरिडीह के 7वी  बटालियन में  बतौर नए कमांडेंट  तिलक राज ने भी अपनी सेवा  शुरू कर दी अब गिरिडीह के नए कमांडेंट तिलकराज होंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow