सांसद सुनील सिंह के मद से से संचालित व्यायामशाला का निरीक्षण किया.
लातेहार, मो०अरबाज.
बरवाडीह : जिला उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर बुधवार को जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह बरवाडीह प्रखंड पहुंचे जहां उन्होंने ने चतरा सांसद सुनील सिंह के मद से संचालित व्यायामशाला का निरीक्षण किया। व्यायामशाला के निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने पूरी विधि व्यवस्था और संचालन की रूपरेखा देखकर खुशी जाहिर करते हुए संचालक समिति को बधाई दी और बेहतर तरीके से संचालन को लेकर हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
खेल पदाधिकारी श्री सिंह ने सांसद सुनील सिंह के द्वारा शुरू किए गए इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के शारीरिक विकास करने को लेकर सांसद महोदय के द्वारा उठाया गया कदम काफी सराहनीय है और इसका लाभ यहां के युवाओं को बेहतर तरीके से मिल रहा है उन्होंने यह भी कहा कि जिला खेल विभाग प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के खेल प्रतिभाओं को निखारने को लेकर हर संभव प्रयास करेगी ताकि हमारे क्षेत्र की खेल से जुड़ी प्रतिभाएं जिले का नाम राज्य और देश स्तर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर तक स्थापित कर सके।
प्रखंड क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे खेल अधिकारी से कोच अशफाक अहमद मुन्ना ने कबड्डी टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर मुलाकात की और अपनी कई समस्याओं को रखने का काम किया इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुनते हुए प्रखंड क्षेत्र में कबड्डी के खेल को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया, साथ ही साथ इस क्षेत्र में कबड्डी की प्रतिभा को निखारने को लेकर विभाग के द्वारा कार्यवाही शुरू करने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर जिम ट्रेनर अंकित कुमार गुप्ता बिट्टू गौतम कुमार सिंह दीपलेश कुमार सिंह समेत कई लोग मैजूद थे।















