छात्र छात्राओं को वितरण किए गए पोषक एवं खाद्य सामग्री.

Share
Link copied

लातेहार, मो०अरबाज.

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरी में अवस्थित राजकिय मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष पंकज यादव प्रधानाध्यापक बिरीस कुमार के द्वारा सम्मिलित रूप से पोशाक का वितरण किया गया।

पोशाक वितरण के दौरान प्राध्यापक बिरीस कुमार ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। सभी बच्चों को ध्यानपूर्वक पढ़ाई-लिखाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के बीच पोशाक का वितरण निःशुल्क किया जा रहा बताया कि सत्र 2019-20 , कक्षा- 1 से लेकर व कक्षा- 7 तक के विद्यार्थियों के बीच वितरण किया गया। मौके पर- शिक्षक वृषकेतु सिंह, सुजित मिश्रा व तमाम शिक्षक सहित अन्य गारमीण लोग भी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow