जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर आश्रम के समीप बीते 2 और 3 दिसंबर की मध्यरात्रि को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे कांड का खुलासा कर दिया है। अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई इस हत्या में शेखर सांडील नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्य आरोपी राहुल सिंह ने 9 दिसंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

राहुल सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके दो सहयोगियों संजय पाल और संतोष कर्मकार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक शेखर सांडील और मुख्य आरोपी राहुल सिंह आपस में पड़ोसी थे और उनके बीच **काफी समय से आपसी रंजिश और विवाद चला आ रहा था इसी के चलते हत्या की गई थी

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now