मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह रिसेप्शन में हुए शामिल, नवविवाहित जोड़े को दीं आशीर्वाद और शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह रिसेप्शन में हुए शामिल, नवविवाहित जोड़े को दीं आशीर्वाद और शुभकामनाएं

Share
Link copied

दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचे और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र अपूर्व गंगवार के विवाह रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री दंपति ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में देश भर से कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। झारखंड विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और नव दंपति को बधाई दी।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पुत्र के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह के लिए आमंत्रित किया था, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री दंपति ने इस पारिवारिक खुशी में हिस्सा लिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow