राजस्व संग्रहण सम्बन्धी हुई समीक्षात्मक बैठक.

Share
Link copied

हजारीबाग, कुंदन लाल.

हजारीबाग : शुक्रवार को परिसदन भवन के सभागार कक्ष में नगर निगम हजारीबाग की नगर आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण सम्बन्धी समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम होल्डिंग टैक्स से सम्बन्धित चर्चा हुई। जिन सरकारी कार्यालय ने अपना SAF नहीं कराया है,उन्हें नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य बड़े बिल्डिंग, होटल, हॉस्पिटल जो होल्डिंग टैक्स नहीं दे रहे हैं,उन्हें भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। जिन लोगों के SAF का पता नहीं चल रहा है या वहाँ पर उपलब्ध नहीं पाए जा रहे हैं, वहाँ के टैक्स कलेक्टर को विस्तृत तथा अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। जिन लोगों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है या जो बनवाना नहीं चाह रहे हैं, उन्हें छठ पूजा तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए रितिका इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि को कहा गया। इसके बावजूद भी वे ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाते हैं, तो उनकी दुकानों को छठ पूजा बाद सील करने की प्रक्रिया को आरम्भ करने का आदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जलकर सम्बन्धित विषय पर भी चर्चा हुई। जो नागरिक वाटर यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उन्हें भी नोटिस जारी कर शुल्क जमा करने का आदेश दिया गया। नगर आयुक्त माधवी मिश्रा के द्वारा अन्य सैरात बनाने का आदेश दिया गया तथा जिन सैरात से शुल्क नहीं आ रहा है, उन्हें टैक्स कलेक्टर को शख्ती से वसूलने का आदेश दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा मीट दुकानों के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए नगर प्रबंधक श्री फरहत अनिसी को आदेश दिया गया,ताकि निगम क्षेत्र की सारी मीट दुकानों को एक ही जगह व्यवस्थित कर लगाया जा सके। बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों कर्मचारियों तथा सम्पूर्ण शहर वासियों को दीपावली तथा छठ पूजा की शुभकामनाएँ दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow