दीपावली के दिन कैसा रहेगा मौसम.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : दीपावली के दिन आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर झारखंड मौसम विभाग नें जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है, सबसे उच्चतम तापमान जमशेदपुर 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है और झारखंड के चाईबासा में सबसे न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है।

अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान बताते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने झारखंड में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। कल दीपावली के दिन पूरे झारखंड में उच्चतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान का 15 से 21 डिग्री रहने की संभावना है। वही राजधानी रांची में मौसम तापमान दीपावली के दिन 30 से 32 डिग्री रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now